Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वाराणसी: एक ही परिवार के सात सदस्यों को धोखे से खिलाई जहरीली मिठाई, हालत गंभीर

इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने पूछताछ के बाद लल्लापुरा निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।

26 May 2023

वाराणसी: एक ही परिवार के सात सदस्यों को धोखे से खिलाई जहरीली मिठाई, हालत गंभीर

वाराणसी। शहर के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जमालपुर में एक ही परिवार के सात सदस्यों को धोखे से जहरीली मिठाई खिलाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। सभी सदस्यों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद उनके समुचित उपचार की व्यवस्था कराई। इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने पूछताछ के बाद लल्लापुरा निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।

जमालपुरा निवासी गायत्री देवी (60)पत्नी स्व.फेकूलाल और उनके परिवार से सिगरा क्षेत्र के लल्लापुरा निवासी अपने को फकीर बताने वाले नौशाद से परिचय हुआ। गुरुवार शाम को नौशाद गायत्री देवी के घर पहुंचा। गायत्री देवी के परिवार में मांगलिक समारोह की तैयारियां चल रही है। बातचीत के दौरान नौशाद ने परिवार का हाल जानने और दुआ देने के बाद प्रसाद के रूप में गायत्री और उनके परिजनों को नशीला रसगुल्ला खाने को दिया।

आरोप है कि नौशाद ने लूटपाट की नीयत से रसगुल्ले में पहले से ही कोई नशीली दवा मिला दी थी। मिठाई खाने के कुछ देर बाद ही गायत्री और उनके परिवार के सदस्य रेखा (25), शिवा (10), पायल (10), अमन (13),राधिका (5) और ममता गश खाकर गिर पड़े। यह देख नौशाद वहां से चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। अस्पताल में पूछताछ के बाद जैतपुरा पुलिस ने आरोपी युवक नौशाद को हिरासत में ले लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News